The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Chhattisgarh : तहसीलदार और पटवारी पर गंभीर आरोप, न्याय न मिलने से किसान ने की आत्मदाह की कोशिश…

Views: 953
Spread the love
Read Time:2 Minute, 53 Second

सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रशासनिक तंत्र की उदासीनता और दबंगों के बढ़ते प्रभाव से परेशान होकर एक किसान ने आज कलेक्टर कार्यालय में आत्महत्या करने की कोशिश की। किसान अपने साथ पेट्रोल की बोतल लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उसे समय रहते रोक लिया और पेट्रोल जब्त कर लिया।

 

कौन है किसान और क्या है मामला?

आत्महत्या का प्रयास करने वाले किसान का नाम अग्रेश्वर पटेल बताया जा रहा है, जो खुरसुला गांव का निवासी है। उनका आरोप है कि दबंगों ने पूरे गांव में कब्जा कर लिया है, लेकिन प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा। इसके विपरीत, प्रशासन ने खुद उनके घर पर बुलडोजर चला दिया, घर का सामान लूट लिया और उनकी जमीन तक पहुंचने का रास्ता भी बंद कर दिया।

 

तहसीलदार और पटवारी पर गंभीर आरोप

किसान ने इस मामले में बिलाईगढ़ के तहसीलदार कमलेश सिदार और स्थानीय पटवारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। किसान का कहना है कि उसके खेत में लगे बोरवेल को उखाड़ दिया गया और उसकी ज़मीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया। पीड़ित किसान ने कई बार प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पुलिस ने रोका, लेकिन न्याय की मांग जारी

कलेक्टरेट परिसर में जब किसान आत्महत्या की कोशिश कर रहा था, तभी मौके पर मौजूद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोक लिया। पुलिस ने तुरंत किसान के पास से पेट्रोल जब्त कर लिया और उसे समझाने का प्रयास किया। फिलहाल, पुलिस किसान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

प्रशासन पर उठ रहे सवाल

यह मामला प्रशासनिक लापरवाही और दबंगों की मनमानी का एक गंभीर उदाहरण बन गया है। एक किसान, जिसे न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है, आज आत्महत्या की कगार पर पहुंच गया। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और क्या पीड़ित किसान को न्याय मिल पाता है या नहीं।

(खबर अपडेट होती रहेगी…)

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed