खड़गवां। वन परिक्षेत्र खड़गवां को लेकर हाल ही में कुछ लोगों द्वारा अफवाहें फैलाई जा रही थी कि वन परिक्षेत्र खड़गवां के जंगलों में लकड़ी कटाई का सिलसिला जारी है, जिस पर वन मंडल बैकुंठपुर के उच्च पदाधिकारियों ने वर्तमान रेंजर को इन अफवाहों की गंभीरता से जांच करने और लकड़ी कटाई एवं वनस्पतियों को काट कर परिवहन करने की खबरों में कितनी सत्यता है इस संबंध पर गहराई से इसकी सम्पूर्ण तस्दीक करने के निर्देश दिए, जब वन परिक्षेत्र खड़गवां के रेंजर अर्जुन सिंह ने हर तरफ छानबीन की जिसके बाद उन्होंने बताया कि लकड़ी कटाई को ले कर जितने भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वो निराधार हैं बेबुनियादी हैं, इसका पता लगाने के लिए जब मौके पर पहुंच कर जायज़ा लिया गया तब पता चला कि असल में ये मात्र एक अफवाह है जो वन विभाग पर जबरदस्ती बनाने का प्रयास किया जा रहा है, असल में जो तस्वीरें अफवाह भरी खबरों में नज़र आ रही थी, उसकी तलाश हर तरफ की गई मगर ऐसे खूंट कहीं नज़र नहीं आए, जिससे कि यह साफ पता चलता है कि वन विभाग पर जितने भी आरोप लगाए जा रहे हैं, वो बेबुनियादी हैं, मात्र निजी स्वार्थ के उद्देश्य से वन विभाग पर लोगों द्वारा दबाव बनाने का यह एक असफल प्रयास किया गया। वन परिक्षेत्र खड़गवां के रेंजर ने कहा कि वन परिक्षेत्र खड़गवां के हर एक बीट गार्ड प्रत्येक वनकर्मी को सख्त से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि जंगलों में कहीं भी कोई भी अनुचित कृत्य या कुछ भी अनियमितता नज़र आए, तो तत्परता से वन परिक्षेत्र खड़गवां के रेंजर को खबर करना है और हर एक बीट गार्ड को अपने बीटों में प्रति दिन दौरा करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करना है और हर संभव प्रयास करना है कि समस्त बीट गार्ड अपने बीटों का सफल संरक्षण कर सकें, जिससे कि नियमानुसार कार्य हो सके और वनस्पतियों को क्षति पहुंचाने वालों पर भविष्य में कार्यवाही भी की जाएगी, साथ ही खड़गवां के रेंजर अर्जुन सिंह ने कहा कि उन्हें ऐसे बेबुनियादी अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वन विभाग द्वारा उनकी नियुक्ति जिस उद्देश्य से की गई है, खड़गवां के वन परिक्षेत्र अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वाहन सफलतापूर्वक कर रहे हैं और वो ऐसे झूठे अफवाहों को अक्सर नज़रंदाज़ ही करना पसंद करते हैं।
वन परिक्षेत्र खड़गवां रेंजर ने वन परिक्षेत्र खड़गवां के नाम पर फैलाए जा रहे तमाम अफवाहों को बताया निराधार एवं असत्य, कहा वन परिक्षेत्र खड़गवां में वन विभाग ने जमा रखी अपनी पैनी नज़र

Views: 481
Read Time:3 Minute, 16 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर