एमसीबी। कश्मीर के पुलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार पाकिस्तान में पनाहगार बने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन, लश्कर, जैश के ठिकानों का खत्मा करने की मुमकिन कोशिश लगातार कर रहा है।
इससे पहले भारत ने सिंधु समझौता तोड़कर पाकिस्तान पर करारा प्रहार किया और एक के बाद एक कई मामलों में पाकिस्तान से व्यापार और अन्य जरूरी दवाइयों सहित कई चीजों को रोककर साफ कर दिया था कि हम इस आतंकी हमले के बाद चुप नहीं बैठेंगे। आज का हिंदुस्तान ईट का जवाब पत्थर से देना जानता है। प्रधानमंत्री मोदी पहले ही सेना को छूट दे चुके थे और सेना की तरफ से लगातार पाकिस्तान को संकेत दिया जाता रहा है, कि भारत हर मामलों में पाकिस्तान से मजबूत है।
बीते आधी रात को भारत की तीनों सेना ने मिलकर POK और पाकिस्तान के भीतर आतंकी संगठन के लगभग 09 ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमला कर ठिकानों को नष्ट कर दिया। इस हमले में सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने की खबर अब तक सामने आ चुकी है, फिलहाल भारत अपनी सैन्य ताकत का नमूना एक बार फिर दिखा दिया कि हम जब चाहे तब पाकिस्तान में घुसकर सब कुछ खाख में मिलाने की क्षमता रखते है। आज पूरा भारत अपनी सैन्य ताकत पर गौरवान्वित है और देश का प्रत्येक नागरिक देश की सेना को सैल्यूट कर रहा है। इस खबर के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी प्रदेश के नाम अपना संदेश दिया, उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं अपने देश की सेना और प्रधानमंत्री जी का धन्यवाद करता हूं और इस सैन्य कार्यवाही का स्वागत करता हु। हमारी सेना ने देश की माता बहनों का जो सिंदूर आतंकियों ने मिटाया है उस पर भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत सैकड़ों आतंकियों के ठिकानों और पाकिस्तान के घर में घुसकर मारने का काम किया है और यह एयर स्ट्राइक पाकिस्तान के लिए सबक है कि ये तो अभी ट्रेलर है और समझना होगा पाकिस्तान को, कि भारत से उलझने का अंजाम क्या हो सकता है।






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर