खड़गवां। विकासखंड खड़गवां अंतर्गत कक्षा 10 वी एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले छात्र/ छात्राओं को दिनांक 14 5.2025 को सुशासन तिहार शिविर रतनपुर में जनपद उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खडगवाँ श्री विजेंद्र कुमार सारथी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खडगवां रूपेश बंजारे एवं जनपद सदस्य खड़गवां युगांतर श्रीवास्तव के द्वारा प्रशस्ति पत्र/ प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विकास खंड खड़गवां अंतर्गत सेजस चिरमिरी से कक्षा 12वीं में वैभव खांडे ने 95.02% प्राप्त कर विकासखंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। माही गुप्ता 94.02% एवं सेजस खड़गवां से हिंदी माध्यम विद्यालय से अनिष्का खलखो ने 94.4% जरीन कौशर ने 89.4% शांभवी पांडे 88% समीर 86.02% प्रिया साहू 84.8% नितिन जायसवाल 84% प्रियंका शाह 83.02% एवं प्रगति 81.6% प्राप्त किए हैं। इसी क्रम में कक्षा दसवीं में सेजस चिरमिरी से आदित्य कुमार गुप्ता ने 96.50% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। सत्यम शुक्ला ने 96.17 प्रतिशत एवं रिया विश्वास 94.50 प्रतिशत राय सिंह 94.17% कावेरी 94% सूरज 93.50% पुष्कर पंकज93.33% खनेश्वर सिंह 93.17% पीयूष यादव 92.33 % स्तुति यादव 92.17% नीलू 92.17% प्राप्त कर विद्यालय एवं विकासखंड का मान बढ़ाया है। सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान बलविंदर सिंह विकासखंड शिक्षा अधिकारी खड़गवां के द्वारा सभी मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया एवं भविष्य की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में विजय कुमार पांडे सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, ओम शंकर सिंह खण्ड स्त्रोत समन्वयक, सुजीत साहू मंडल संयोजक, राम प्रकाश ठाकुर व्याख्याता, मुकुंद देव पांडे लकेश कुमार, प्रवेश कुमार, उमा सिंह, शिवमंगल सिंह, संकुल समन्वयक एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों आम नागरिकों के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।
विकासखंड खड़गवां अंतर्गत कक्षा 10 वी एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

Views: 1656
Read Time:3 Minute, 6 Second





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली