Views: 2126
Read Time:1 Minute, 59 Second
रायपुर, 18 मई 2025
The YWN News | www.theywn.in
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यार्थियों के लिए द्वितीय मुख्य परीक्षा 2025 आयोजित करने की घोषणा की है। इसके अंतर्गत वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे जो प्रथम मुख्य परीक्षा 2025 में पंजीकृत थे।
इस परीक्षा में पूरक, अनुत्तीर्ण, अथवा उत्तीर्ण छात्र जो अंक सुधार करना चाहते हैं, वे भी शामिल हो सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन तिथि इस प्रकार है:
- सामान्य शुल्क के साथ: 20 मई 2025 से 10 जून 2025 तक
- विलम्ब शुल्क के साथ: 11 जून 2025 से 20 जून 2025 तक
- विशेष विलम्ब शुल्क के साथ: 21 जून 2025 से 30 जून 2025 तक
- छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियत तिथि तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
- नियमित परीक्षार्थी अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन करें।
- क्रेडिट योजना के अंतर्गत सम्मिलित छात्र अपनी अग्रेषण संस्था के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
मण्डल ने स्पष्ट किया है कि यह परीक्षा छात्रों को एक सत्र में दो अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उनकी शैक्षणिक प्रगति को मजबूती मिलेगी।
अधिक जानकारी हेतु विद्यार्थी अपने विद्यालय या मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली