मंनेद्रगढ़। शहर के अहिंसा भवन में जिला प्रेस क्लब एमसीबी का विधिवत गठन किया गया. इस हेतु जिले भर के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था. जिला प्रेस क्लब के गठन के लिए आवश्यक बैठक 17 मार्च रविवार को प्रातः 10:30बजे अहिंसा भवन, व्यवहार न्यायालय के पीछे मनेन्द्रगढ़ में रखी गई.बैठक की अध्यक्षता राजन सिंह चौहान ने की. बैठक में जिले के लगभग 30 पत्रकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. सर्वप्रथम बैठक के पूर्व जिले के दिवंगत पत्रकारों को याद करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।द्वितीय सत्र में बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ का पंजीयन कराना अनिवार्य है जिसके लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया.सर्वसम्मति से जिला प्रेस क्लब में संयोजक के रूप में आनंद शर्मा, संरक्षक वीपी तिवारी, पंकज कांत दुबे , चरणजीत सिंह सलूजा, को नियुक्त किया गया. इसके साथ ही संघ के समस्त सदस्यों की सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष के रूप में रामचरित द्विवेदी एवं जिला महासचिव राजन सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष संदीप सोनवानी ,उपाध्यक्ष हरिओम पांडे, दिनेश तिवारी, योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद तिवारी ,उपेंद्र द्विवेदी, मनीष सिंह, सत्येंद्र सोनी, अंकित मिश्रा ,राजेश उपाध्याय महासचिव, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार सोनी, कार्यालय मंत्री देवाशीष गांगुली को नियुक्त किया गया. इसके साथ यह भी निर्णय लिया गया कि समय के साथ अन्य पदों का विस्तार भी किया जाएगा।किसी भी राष्ट्र स्तरीय, राज्य स्तरीय संघ के सदस्य और पदाधिकारी हमारे संघ के सदस्य हो सकते हैं इस पर संघ को कोई आपत्ति नहीं होगी। जिला अध्यक्ष रामचरित द्विवेदी ने पदभार संभालते ही कहा एक साल हो गया है एमसीबी- जिला बने लंबे समय से पत्रकार साथियों की मांग थी कि यहां पर पत्रकारों की हित की बात करने वाला कोई संगठन हो एक संगठन यहां पहले से काम कर रहा था दुर्भाग्य का विषय है कि राजनीतिक का शिकार होकर षड्यंत्र कर पत्रकारों में आपसी गुटबाजी करने लगा ऐसी स्थिति को देखते हुए इस जिला प्रेस क्लब का गठन किया गया , चिरमिरी मनेद्रगढ़ जनकपुर के पत्रकारों पर कोई भी, विपत्ति यामुसीबत आती है तो हम सब मिलकर उनकी मदद करेंगे।
जिले में निर्भीक पत्रकारों ने जिला प्रेस क्लब का किया गठन, सर्वसम्मति से क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार रामचरित द्विवेदी को ससम्मान बनाया गया अध्यक्ष

Views: 2746
Read Time:3 Minute, 18 Second





Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर