पोड़ी। थाना पोड़ी व आस पास के अन्य थाना क्षेत्रों में अपने साथियों के साथ मिलकर, चोरी, नकबजनी की घटनाओ को अंजाम देने वाला शातिर चोर सोनू हैदराबादी द्वारा जीएम काम्पलेक्स पोड़ी के एक मकान की रैकी कर दिनांक 10.01.2024 की दरम्यानी रात्री मकान के पीछे बने रोशनदान को लोहे के संबल से सेंन्ध मारकर प्रवेश कर मकान के अन्दर से एलईडी टीवी, सेटअप बाक्स, कलर प्रिटर, चांदी की मुर्तिया एवं बर्तन तथा अन्य घरेलु किमती सामान को चोरी कर फरार था जिसकी पतासाजी व तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही थी। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेन्ज सरगुजा अंकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक मनेन्द्रगढ – चिरमिरी – भरतपुर चन्द्रमोहन सिंह के द्वारा जिले मे नकबजनी एवं चोरी पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने प्राप्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वाडेगावकर तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी दीपिका मिंज के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक गंगा साय पैकरा के नेतृत्व में थाना पोड़ी पुलिस द्वारा टीम गठित कर सोनू हैदराबादी पिता स्व० लालू बसोर व उसके साथियो की तलाश कर घेराबन्दी कर पकड़ा गया तथा उनके द्वारा छिपाकर रखे उक्त चोरी के समानों को जप्त किया गया।
पुछताछ करने पर सोनू हैदराबादी बताया कि वह अपने साथियो के साथ मिलकर पहले चोरी के स्थान की रैकी करता है तथा सुने मकानों का चयन कर अलग अलग तरीको से चोरी की कई घटनाओ को अंजाम दिया है। आरोपी के विरुद्ध थाना पोड़ी के आलावा थाना चरचा व अन्य थानों में कई अपराध पंजीबद्ध है, तथा माननीय न्यायालय द्वारा कई अपराधिक प्रकरणों में आरोपी सोनू हैदराबादी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी सोनू हैदराबादी व साथियों को दिनांक 18.03.2024 को पुलिस थाना पोड़ी जिला एमसीबी के द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है। समस्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पोड़ी गंगा साय पैकरा, सहायक उप-निरीक्षक कमलेश पाण्डेय, केश्वर राम मरावी, प्रधान – आरक्षक अशोक एक्का, संन्तोष सिंह, लाल मोरध्वज आरक्षक नवीन कुमार, नियाजुद्वीन, शहबाज, यशवंत सिंह, चंन्द्रभूषण, पिताम्बर सिंह, प्रदीप पाण्डेय, राम प्रकाश, लिगराज मण्डल, विनोद यादव तथा सैनिक संजय की सराहनीय भूमिका रही।






Average Rating
More Stories
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!