The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur रेड क्रॉस प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक

Views: 731
Spread the love
Read Time:3 Minute, 57 Second

रेड क्रॉस प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक

बिलासपुर, 23 मई 2025: कलेक्टर एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी बिलासपुर के अध्यक्ष संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रबंध समिति की बैठक मंथन सभा कक्ष में संपन्न हुई। यह कलेक्टर संजय अग्रवाल की पहली बैठक थी, जिसमें सभी सदस्यों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक एजेंडा वार प्रारंभ हुई। जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना ने पिछली बैठक की पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके उपरांत युवोदय रेडक्रॉस मितान कार्यक्रम की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई। इस पहल के तहत जिले के प्रत्येक विकासखंड की 25 ग्राम पंचायतों और नगर के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को जोड़ा जाएगा। उनके माध्यम से न केवल रेड क्रॉस बल्कि शासन की योजनाओं की जानकारी भी आमजन तक पहुँचाई जाएगी। 6 महीने बाद इस योजना का विस्तार अन्य पंचायतों तक किया जाएगा।

बैठक में लिए गए अन्य प्रमुख निर्णय:

  • रेड क्रॉस मेडिकल शॉप में नियुक्ति की स्वीकृति।
  • जूनियर रेड क्रॉस हेतु प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।
  • महाविद्यालय रेड क्रॉस इकाइयों द्वारा रक्तदान शिविरों का आयोजन।
  • कलेक्टर स्वयं सभी कॉलेज प्राचार्यों की बैठक लेंगे।
  • रेड क्रॉस के जनजागरूकता कार्यक्रमों का नियमित आयोजन।
  • रेड क्रॉस वार्षिक बजट का अनुमोदन।
  • पुराने रिकॉर्ड को राइट ऑफ करने, क्रय समिति, भवन निर्माण एवं मेडिकल शॉप संचालन समिति के गठन पर निर्णय।
  • केंद्रीय जेल के चिकित्सालय हेतु गद्दे प्रदान करने एवं जिला चिकित्सालय एसएनसीयू में बच्चों के लिए फ्लोर मैट लगाने के निर्देश।
  • रेड क्रॉस की सदस्यता अभियान को तेज करने के निर्देश।
  • सिम्स परिसर स्थित दो दुकानों (जहां ATM संचालित है) का किराया 10% बढ़ाने का निर्णय।

बैठक में उपस्थित गणमान्य सदस्य:

आयुक्त नगर निगम अमित कुमार, बीएल गोयल (अध्यक्ष), प्रमोद शर्मा (वाइस चेयरमैन), सुरेंद्र गुम्बर, सुनील सोंथालिया, राजीव अवस्थी, शैलेश वाजपेई, श्रीकांत सहारे, रत्नेश अग्रवाल, प्रमोद तिवारी, अनिल गुप्ता, एम ए जीवनी, मनोज सिन्हा, खोमेश मण्डावी, सुनीता असाटी, डीके साहू, मुकेश पांडे, आदित्य पांडे, लक्ष्मी नारायण मिश्रा, मनीष मिश्रा, सुशील राजपूत आदि बैठक में उपस्थित रहे।

टैग्स: रेड क्रॉस बिलासपुर, कलेक्टर संजय अग्रवाल, रेड क्रॉस बैठक, युवोदय मितान, रेड क्रॉस निर्णय, रेड क्रॉस बजट, जिला समाचार बिलासपुर, शासन योजनाएं, जन जागरूकता

The YUWA WORLD News

भारत सरकार से पंजीकृत (UDYAM-CG-02-0005003) एक प्रतिष्ठित न्यूज़ वेबसाइट और यूट्यूब चैनल है, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरें आपके सामने लाता है। हमारा उद्देश्य है जनपक्षीय और ईमानदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

You may have missed