द्वितीय चरण के लिए प्रथम दिन किसी अभ्यर्थी ने नहीं भरा नामांकन पत्र
रायपुर 29 मार्च 2024
लोकसभा निर्वाचन 2024 के प्रथम चरण के लिए कुल 11 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 12 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा के उपरांत बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए अब 11 अभ्यर्थी शेष हैं। प्रथम चरण के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च 2024 है। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल 2024 को मतदान होगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना कंगाले ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत द्वितीय चरण के लिए आज अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। द्वितीय चरण अंतर्गत महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिये अभी तक किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। द्वितीय चरण अंतर्गत 4 अप्रैल 2024 तक अभ्यर्थी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को होगी और 8 अप्रैल तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे। द्वितीय चरण के लिए 26 अप्रैल 2024 को मतदान होगा।






Average Rating
More Stories
Mungeli News : खैरासेतगंगा धाम समिति विवाद गहराया, शिक्षक शत्रुहन टोंडर के खिलाफ शिकायत.. 50 लाख के भवन निर्माण पर सवाल
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!