The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अजीत जोगी की मूर्ति हटाने को लेकर विवाद, अमित जोगी आमरण अनशन पर Video

Views: 2234
Spread the love
Read Time:2 Minute, 35 Second

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अजीत जोगी की मूर्ति हटाने को लेकर विवाद, अमित जोगी आमरण अनशन पर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी की मूर्ति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गौरेला नगर के प्रमुख स्थल ज्योतिपुर चौक पर स्थापित मूर्ति को बीती रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी-छिपे हटाए जाने की घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया है।

इस घटना के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने विरोध स्वरूप आमरण अनशन शुरू कर दिया है। वे मूर्ति स्थल पर अपने पिता स्व. अजीत जोगी की तस्वीर के साथ बैठे हैं। उनके साथ पार्टी के कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भी धरने में शामिल हैं।

अमित जोगी ने घटना को “जनभावनाओं के साथ गहरा धोखा और स्व. अजीत जोगी के सम्मान का हनन” बताया। उन्होंने मांग की कि संबंधित स्थल पर मूर्ति को तत्काल पुनः स्थापित किया जाए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

 

धरने के दौरान अमित जोगी ने स्पष्ट किया कि जब तक मूर्ति को फिर से स्थापित नहीं किया जाता, तब तक उनका अनशन और आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि आखिर किसके आदेश पर रात के अंधेरे में यह कार्रवाई की गई और क्या इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को थी।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

इस घटना ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजनीति में अजीत जोगी की विरासत को लेकर बहस को हवा दे दी है।

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख GPM )

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख : गौरेला पेंड्रा मरवाही The YWN News ) पता: कओशल प्रसाद, ग्राम - सेखवा, पोस्ट-कोटमी कला, सेखवा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495119

You may have missed