The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर में नाइटी और मुखौटा गिरोह का आतंक: ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी, CCTV फुटेज आया सामने

Views: 3709
Spread the love
Read Time:2 Minute, 14 Second

बिलासपुर में नाइटी और मुखौटा गिरोह का आतंक: ज्वेलरी शॉप से लाखों की चोरी, CCTV फुटेज आया सामने

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बार फिर से नाइटी और मुखौटा पहनकर चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। ताजा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर का है, जहां रविवार रात अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए के गहने चुरा लिए। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पांच चोर साफ नजर आ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कोटमीसोनार निवासी संजय सोनी अपनी ज्वेलर्स शॉप को रोजाना की तरह रविवार देर शाम बंद करके घर लौट गए थे। लेकिन अगली सुबह जब स्थानीय लोगों ने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है, तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में यह खबर इलाके के व्यापारियों तक पहुंच गई।

सूचना मिलने पर मस्तूरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की। फुटेज में पांच चोर मुखौटा और नाइटी पहनकर शटर तोड़ते और अंदर घुसते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे दुकान के भीतर रखे सोने और चांदी के गहनों को बोरी में भरकर लेकर चले गए।

फिलहाल चोरी गए आभूषणों की कुल कीमत का अनुमान नहीं लगाया जा सका है। पुलिस ने मौके पर सर्च डॉग और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय व्यापारियों में इस घटना को लेकर नाराजगी और डर का माहौल है। पुलिस अब CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर उनकी तलाश में जुट गई है।

The YUWA WORLD News

भारत सरकार से पंजीकृत (UDYAM-CG-02-0005003) एक प्रतिष्ठित न्यूज़ वेबसाइट और यूट्यूब चैनल है, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरें आपके सामने लाता है। हमारा उद्देश्य है जनपक्षीय और ईमानदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

You may have missed