राहुल गांधी से प्रीति मांझी की मुलाक़ात: बैगा समुदाय की समस्याएं और महिला सशक्तिकरण पर चर्चा
स्थान: पेंड्रा | तिथि: 4 जून 2025
नई दिल्ली में कांग्रेस की युवा नेत्री प्रीति मांझी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाक़ात की, जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ की जमीनी समस्याओं को सामने रखा। प्रीति ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के सुदूर आदिवासी अंचल की दुर्दशा को लेकर चिंता व्यक्त की और बताया कि बैगा आदिवासी समुदाय आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
उन्होंने कहा कि मुख्यधारा का समाज इन समुदायों को अब तक साथ नहीं जोड़ पाया है और वर्तमान भाजपा सरकार ने आदिवासियों के साथ अन्याय की सारी सीमाएं लांघ दी हैं।
प्रीति मांझी ने महिला सशक्तिकरण और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को लेकर राहुल गांधी की सोच की सराहना की और बताया कि किस तरह वे संघर्ष के बलबूते राजनीति में अपनी पहचान बना रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में ऐसा वातावरण बनना चाहिए जिसमें महिलाएं स्वाभिमान और सुरक्षा के साथ आगे बढ़ सकें।
राहुल गांधी ने बातचीत के दौरान संविधान की रक्षा और सबको साथ लेकर चलने की कांग्रेस की नीति पर बल दिया। उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करने की जरूरत पर जोर दिया।
इस विशेष बैठक में देशभर से चुनी गईं 10 प्रभावशाली महिलाएं शामिल थीं, जो शक्ति अभियान, इंदिरा फेलोशिप और यूथ कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
Tags: प्रीति मांझी, राहुल गांधी, बैगा आदिवासी, छत्तीसगढ़, कांग्रेस, महिला सशक्तिकरण, गौरेला पेंड्रा मरवाही, शक्ति अभियान, इंदिरा फेलो, राजनीति में महिलाएं, आदिवासी अधिकार






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर