यमुना नदी में डूबकर छह किशोरियों की मौत: आगरा में एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
स्थान: आगरा, उत्तर प्रदेश | तारीख: 4 जून 2025
घटना से पहले वायरल हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि हादसे से पहले किशोरियों ने नदी किनारे रील वीडियो बनाई थी, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नीचे दिए गए लिंक से आप वायरल वीडियो देख सकते हैं:
कैसे हुआ हादसा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नहाते समय एक किशोरी गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए एक-एक कर सभी किशोरियाँ पानी में उतरीं लेकिन किसी को तैरना नहीं आता था। देखते ही देखते छहों की डूबकर मौत हो गई।
स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस, और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। चार किशोरियों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृत किशोरियों की पहचान
- मुस्कान (18) – पिता: सुरेश
- संध्या (15) – सगी बहन
- नेहा (16) – चचेरी बहन
- पायल (14)
- काजल (15)
- रुबी (13)
गांव में मातम और प्रशासन की प्रतिक्रिया
एक ही परिवार की छह बेटियों की मौत से पूरा गांव मातम में डूब गया है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया और हर संभव सहायता देने की बात कही।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार