The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: उसलापुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, नशे में धुत युवकों की स्कॉर्पियो ने तोड़ी सीमेंट की रेलिंग ?, बाल-बाल बचे सभी सवार…

Views: 1956
Spread the love
Read Time:4 Minute, 2 Second

बिलासपुर: रात 12 बजे उसलापुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा

नशे में धुत युवकों की स्कॉर्पियो ने तोड़ी सीमेंट की रेलिंग ?, बाल-बाल बचे सभी सवार

📍 बिलासपुर, सकरी थाना क्षेत्र | दिनांक: 5 जून 2025

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत उसलापुर ओवरब्रिज पर रात करीब 12:00 बजे एक भयावह सड़क हादसा हुआ। कोटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा स्कॉर्पियो (CG10BN2706) अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की मजबूत सीमेंट की रेलिंग को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें सवार तीन युवक बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार…

घटना के वक्त स्कॉर्पियो में सवार तीनों युवक पूरी तरह नशे में धुत थे और गाड़ी में सायरन भी बज रहा था, जिससे मौके पर मौजूद कई लोग भ्रमित हो गए। वाहन बेहद तेज रफ्तार में था और यही दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

रेलिंग की हालत देख कांप उठे लोग

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो इतनी तेज थी कि उसने सीमेंट की भारी-भरकम रेलिंग को भी तोड़ दिया। रेलिंग की हालत देखकर हादसे की भयानकता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

📸 घटनास्थल की तस्वीर:

उसलापुर ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो द्वारा तोड़ी गई सीमेंट की रेलिंग। हादसे की भयावहता इसी से स्पष्ट है।

अफरा-तफरी और आक्रोश

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई। कई लोग आक्रोशित हो उठे कि कैसे नशे में धुत युवक इस तरह सार्वजनिक संपत्ति और जान-माल को खतरे में डाल रहे हैं। सकरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और रास्ता क्लियर किया।

आदित्य ने दोहराया पुराना इतिहास

वाहन चला रहा युवक आदित्य बताया गया है, जो एक रेलवे कर्मचारी का बेटा है। घटना के बाद वहां पर आए उनके मित्रों से मिली जानकारी अनुसार वह पहले भी केंदाघाट के पास एक हादसा कर चुका है।

 

हादसे के बाद पत्रकार से भी उलझने की कोशिश… 

हादसे के बाद कवरेज करने के लिए वहां गए हुए पत्रकार से भी युवकों ने फोटो नहीं खींचने के लिए पत्रकार को उंगली दिखाकर बदतमीजी  करने की कोशिश की वहां मौजूद सकरी पुलिस ने युवकों को समझाइश दी और उन्हें शांत कराया।

 

112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया

सकरी पुलिस ने 112 सेवा की मदद से तीनों युवकों को अस्पताल भेजा, मेडिकल रिपोर्ट से यह पुष्टि होगी कि उन्होंने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया था या नहीं।

❗ चिंतन का विषय

नशे में तेज रफ्तार वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा भी है।
ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

✍️ रिपोर्ट: The YWN News
🌐 www.theywn.in

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed