रायपुर: साईं ड्रीम सोसाइटी में 27 वर्षीय युवती ने छठी मंजिल से कूदकर दी जान, प्रेम प्रसंग में तनाव की आशंका
रायपुर। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित अमलीडीह इलाके की साईं ड्रीम हाइट्स सोसाइटी में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। भिलाई की रहने वाली 27 वर्षीय जसविंदर कौर ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात लगभग 12 बजे हुई। जसविंदर बिना कुछ कहे फ्लैट की छत पर गई और वहां से नीचे छलांग लगा दी। गिरते ही सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया
घटनास्थल पर खून फैला हुआ मिला, जो हादसे की भयावहता को दर्शाता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिया है जिसमें पूरी घटना कैद हुई है।
किराये के फ्लैट में रह रही थी जसविंदर
जसविंदर मूल रूप से डबरापारा, भिलाई की निवासी थी और रायपुर में अपनी सहेली के साथ किराये पर रह रही थी। वह पेशे से मेकअप आर्टिस्ट थी, हालांकि हाल के दिनों में किसी काम से जुड़ी नहीं थी।

प्रेम प्रसंग में विवाद की आशंका
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जसविंदर और उसके बॉयफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस कॉल डिटेल्स, मोबाइल चैट्स और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मानसिक तनाव या भावनात्मक दबाव की संभावना को भी जांच में शामिल किया गया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही परिजन रायपुर पहुंचे और उनकी हालत अत्यंत खराब है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली