स्थानांतरण नीति 2025: 13 जून तक किए जा सकेंगे आवेदन
बिलासपुर, 11 जून 2025 |
नीति के अनुसार, स्थानांतरण हेतु आवेदन 13 जून 2025 तक संबंधित विभाग के जिला कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। इसके बाद 14 जून से 25 जून 2025 तक स्थानांतरण आदेश जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
राज्य शासन ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों एवं कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा सभी कार्यालय प्रमुखों को पत्र जारी कर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि स्थानांतरण केवल जिला संवर्ग के पदों पर जिले के भीतर ही किया जाएगा और उसी अनुरूप आदेश जारी होंगे। सभी जिला कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे स्थानांतरण प्रस्ताव तैयार कर कलेक्टर को समयसीमा के भीतर प्रस्तुत करें।
13 जून 2025 को शाम 5:30 बजे तक सभी स्थानांतरण प्रस्ताव संबंधित आवेदनों के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य है।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली