Views: 1155 अंततः राजधानी रायपुर जिले में 7 नई शराब दुकानें खोलने का निर्णय ले लिया गया है। इसके लिए भवन या परिसर उपलब्ध कराने के इच्छुक व्यक्तियों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इन दुकानों में से 5 दुकानें आरंग विधानसभा क्षेत्र</strong के ग्रामों में खोली जाएंगी।
Read Time:2 Minute, 16 Second
रायपुर जिले में खुलेंगी 7 नई शराब दुकानें, आरंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा
रायपुर, 11 जून 2025 |
इन स्थानों में शराब दुकानों की स्थापना प्रस्तावित है:
- ग्राम खौली – कंपोजिट देशी मदिरा दुकान
- ग्राम पलौद – कंपोजिट देशी मदिरा दुकान
- नया रायपुर सेक्टर 9 – कंपोजिट देशी मदिरा दुकान
- ग्राम भैंसा – कंपोजिट विदेशी मदिरा दुकान
- ग्राम समोदा – कंपोजिट विदेशी मदिरा दुकान
- ग्राम टेमरी – कंपोजिट विदेशी मदिरा दुकान
- ग्राम दोंदेखुर्द – कंपोजिट देशी मदिरा दुकान
उपायुक्त आबकारी के हस्ताक्षर से 10 जून 2025</strong को जारी की गई निविदा में, इच्छुक भवन/परिसर मालिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने मालिकाना दस्तावेजों के साथ सीलबंद लिफाफे में 2 जुलाई 2025</strong तक निविदा जमा करें। इसी दिन लिफाफे खोले जाएंगे।
यह निविदा छत्तीसगढ़ राज्य के आबकारी आयुक्त द्वारा 2 जून को जारी आदेश के संदर्भ में जारी की गई है।
उल्लेखनीय है कि इन गांवों में पहले शराब दुकानों को लेकर विरोध भी हो चुका है, विशेषकर आरंग क्षेत्र के ग्राम खौली</strong में, जहां पूर्व में आंदोलन हुए थे।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली