The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

GPM NEWS : विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस पर जिले में 651 मरीजों का किया गया स्क्रीनिंग

Views: 2474
Spread the love
Read Time:1 Minute, 57 Second

 

विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस पर जिले में 651 मरीजों का किया गया स्क्रीनिंग

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 19 जून 2025: जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आज विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस मनाया गया। इस अवसर का उद्देश्य सिकल सेल रोग के बारे में लोगों को जानकारी देना, उनकी समझ बढ़ाना तथा रोगियों और उनके परिजनों को इस बीमारी से जुड़ी चुनौतियों के प्रति जागरूक करना रहा।

जिले भर में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में कुल 651 मरीजों की सिकल सेल स्क्रीनिंग की गई। साथ ही सिकल सेल मरीजों के लिए फॉलोअप शिविर का आयोजन कर निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं हाइड्रॉक्सी यूरिया दवा वितरित की गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने बताया कि इस दिन विशेष रूप से सिकल सेल रोग से पीड़ित लोगों और उनके परिवारों को इसके इलाज, रोकथाम और सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जिला स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में लगातार प्रयासरत है ताकि समय पर जांच एवं समुचित इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

गौरतलब है कि सिकल सेल एक अनुवांशिक रक्त विकार है, जिससे पीड़ित व्यक्तियों को समय-समय पर विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। इसके लिए सरकार द्वारा विशेष योजनाएं चलाई जा रही हैं।

 

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख GPM )

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख : गौरेला पेंड्रा मरवाही The YWN News ) पता: कओशल प्रसाद, ग्राम - सेखवा, पोस्ट-कोटमी कला, सेखवा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495119

You may have missed