बिहान योजना से मिली नई उड़ान: दुर्गडीह की दिव्यांग जमुना पाटले बनीं ‘लखपति दीदी’
बिलासपुर, 26 जून 2025: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं अपने जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही हैं। बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक अंतर्गत दुर्गडीह गांव की रहने वाली दिव्यांग जमुना पाटले के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं रही। दिव्यांगता को मात देकर जमुना आज आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं और ‘लखपति दीदी’ बनकर अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं।
बिहान योजना से जुड़ने के बाद जमुना का आत्मविश्वास और बढ़ा। ‘सहोदरा स्व सहायता समूह’ से उन्हें सामुदायिक निवेश कोष (CIF) के अंतर्गत ऋण मिला, जिससे उन्होंने फैंसी स्टोर और रेडीमेड कपड़े की दुकान शुरू की। आज यह व्यवसाय उन्हें अच्छी आय देता है और वे न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हैं, बल्कि लखपति दीदी के रूप में भी पहचान बनाई है।
जमुना का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के कई अवसर मिल रहे हैं। दिव्यांगता के बावजूद उन्होंने यह सिद्ध किया है कि यदि इच्छाशक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
बिहान योजना ने महिलाओं को संगठित कर उनकी उद्यमिता को बढ़ावा दिया है। जमुना पाटले जैसी कई महिलाएं इस योजना से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बन चुकी हैं। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि यदि उचित अवसर और मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण महिलाएं भी समाज में मिसाल बन सकती हैं।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली