The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG News : सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन छत्तीसगढ़ ईकाई की बैठक बिलासपुर सर्किट हाउस में संपन्न…

Views: 579
Spread the love
Read Time:2 Minute, 44 Second


सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन छत्तीसगढ़ ईकाई की बैठक बिलासपुर सर्किट हाउस में संपन्न

स्थापना दिवस की तैयारी और सदस्यता अभियान पर की गई चर्चा, राष्ट्रीय सचिव अरुण कश्यप रहे उपस्थित

बिलासपुर, 26 जून 2025: सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन भारत की छत्तीसगढ़ ईकाई की अहम बैठक 25 जून 2025 को बिलासपुर सर्किट हाउस (विश्रामगृह), मुंगेली नाका चौक, कमिश्नर कार्यालय के पास संपन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय सचिव श्री अरुण कश्यप एवं एन.डब्ल्यू.सी. मेंबर श्रीमती सरोज सारथी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक में संगठन के समस्त प्रदेश पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों से पधारे जिला अध्यक्षगण शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन का पांचवां स्थापना दिवस कार्यक्रम न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित किया जाएगा।

स्थापना दिवस को भव्य रूप देने हेतु रूपरेखा तैयार की गई एवं सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही संगठन के लक्ष्य, उद्देश्यों एवं जनहितकारी कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन का प्रमुख उद्देश्य जन-जन के हित में पत्रकारिता</strong को समर्पित करना है।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य:

  • राष्ट्रीय सचिव – श्री अरुण कश्यप
  • एन.डब्ल्यू.सी. मेंबर – श्रीमती सरोज कुमार सारथी
  • प्रदेश महासचिव – नीरज साहू
  • प्रदेश उपाध्यक्ष – सागर सोनी
  • प्रवक्ता – उमाशंकर साहू
  • जिला महासचिव बिलासपुर – प्रभात सोनछत्र
  • डिसिप्लीन कमेटी चेयरमेन – सुरेश सारथी
  • जिलाध्यक्ष रायपुर – रितु कर्ष
  • जिलाध्यक्ष बिलासपुर – विनीता चौहान
  • अन्य सदस्य – शेख इमरान, सुनैना सोनी, लता गुप्ता, मुकेश शर्मा, विवेक लक्ष्मे, शेख असलम, संजना चौहान, पवन कुमार वर्मा

रिपोर्ट: The YWN News  | दिनांक: 26 जून 2025

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed