The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Mungeli News Today : ग्राम फुलझर की प्राथमिक शाला भवन जर्जर, सरपंच ने मरम्मत व बाउंड्रीवाल निर्माण की उठाई माँग….

Views: 905
Spread the love
Read Time:2 Minute, 10 Second


ग्राम फुलझर की प्राथमिक शाला भवन जर्जर, सरपंच ने मरम्मत व बाउंड्रीवाल निर्माण की उठाई माँग

खुले परिसर व सड़क किनारे होने से बच्चों के जीवन पर मंडरा रहा खतरा, सरपंच ने संचालनालय को पत्र भेजा

मुंगेली, लोरमी: ग्राम पंचायत फुलझर की सरपंच स्नेहा पात्रे ने संचालनालय स्कूल शिक्षा विभाग, नया रायपुर को एक पत्र लिखकर शासकीय प्राथमिक शाला फुलझर के भवन की मरम्मत एवं बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग की है।

सरपंच द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि विद्यालय भवन की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है, जिससे अब उसमें पठन-पाठन कार्य सुरक्षित रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है। इससे विद्यार्थियों की सुरक्षा पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

विद्यालय परिसर एक ओर से खुला मैदान एवं शासकीय नहर से घिरा हुआ है और दूसरी ओर से मुख्य सड़क से सटा हुआ है। ऐसे में छात्रों के लिए दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जिससे ग्रामवासियों में चिंता व्याप्त है।

सरपंच स्नेहा पात्रे ने अपने आवेदन में स्पष्ट किया है कि – “बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए स्कूल भवन की मरम्मत तथा बाउंड्रीवाल का निर्माण अति आवश्यक है। शासन से निवेदन है कि इसे शीघ्र स्वीकृत किया जाए।”

ग्रामवासियों एवं अभिभावकों ने भी सरपंच की इस पहल का समर्थन करते हुए शासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

रिपोर्ट: The YWN News संवाददाता | दिनांक: 26 जून 2025

The YUWA WORLD News

भारत सरकार से पंजीकृत (UDYAM-CG-02-0005003) एक प्रतिष्ठित न्यूज़ वेबसाइट और यूट्यूब चैनल है, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरें आपके सामने लाता है। हमारा उद्देश्य है जनपक्षीय और ईमानदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

You may have missed