शासकीय उ.मा. विद्यालय खोडरी में शाला प्रवेश उत्सव का हुआ भव्य आयोजन
दिनांक: 25 जून 2025 | स्थान: खोडरी, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
छत्तीसगढ़ शासन के मंशानुरूप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोडरी, विकासखंड गौरेला में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात संस्था के शिक्षकों द्वारा नवागंतुक छात्रों का पुष्पों एवं तालियों के साथ स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार पात्रे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि मुख्य अतिथि ग्राम खोडरी की सरपंच सुश्री दिव्या पेंद्रो रहीं।
कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री विष्णु चौरसिया सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक – श्री नलिनेश जैन, श्री भावेश केशरवानी, श्री देवप्रताप मार्को, श्री राज जैन, श्री ओमप्रकाश, श्री मनोज दुबे एवं अनेक पालकगणों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्री आर. कुर्रे ने कुशलतापूर्वक किया तथा किताबों का वितरण व्याख्याता श्रीमती नीलम पाठक एवं उनकी सहयोगी श्रीमती पुष्पा निषाद द्वारा संपन्न किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती सरिता राय द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता श्री पंकज शर्मा एवं श्री सुधांशु गौरहा का विशेष सहयोग रहा।
विद्यालय परिवार द्वारा इस आयोजन को शालीनता एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया, जिससे छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति प्रेरणा का संचार हुआ।
रिपोर्ट: The YWN News | स्रोत: शा.उ.मा. विद्यालय खोडरी







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली