The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

कांग्रेस ने संविधान व लोकतंत्र की हत्या कर देश में थोपा था आपातकाल -डा.अवधेश जैन

Views: 1488
Spread the love
Read Time:3 Minute, 17 Second

कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए की थी लोकतंत्र की हत्या: भाजपा ने आपातकाल की 50वीं बरसी पर उठाए सवाल

दिनांक: 24 जून 2025

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गौरेला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कांग्रेस द्वारा देश पर थोपे गए आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर तीखा प्रहार किया गया। भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रभारी एवं मीडिया पैनलिस्ट डा. अवधेश कुमार जैन ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को सत्ता बचाने की लालसा में देश में आपातकाल थोपकर संविधान और लोकतंत्र की हत्या की थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं को रौंदा, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को भी कुचला। आज भी कांग्रेस वही मानसिकता लिए हुए है, केवल तौर-तरीकों में बदलाव हुआ है लेकिन नीयत वैसी ही तानाशाही वाली है।

डा. जैन ने बताया कि 12 जून 1975</strong को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी को चुनाव में भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया और छह वर्षों तक चुनाव लड़ने से अयोग्य करार दिया। इसके बाद सत्ता से चिपके रहने के लिए उन्होंने 25 जून 1975</strong को आंतरिक अशांति का हवाला देकर देश में आपातकाल लागू करवा दिया।

उन्होंने कहा कि प्रेस की बिजली काटी गई, नेताओं को रातोंरात बंदी बना लिया गया और संविधान के अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग कर तानाशाही थोप दी गई।

उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज भी वह पार्टी राहुल-प्रियंका परिवार के इर्द-गिर्द सिमटी हुई है और वही मानसिकता लोकतंत्र का दम घोंटने का काम कर रही है। जो पार्टी कभी संविधान को रौंद चुकी है, आज वही उसे बचाने का ढोंग कर रही है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव, जिला मीडिया प्रभारी बालकृष्ण अग्रवाल, जिला महामंत्री राकेश चतुर्वेदी, मीडिया सह प्रभारी तापस शर्मा, नीरज जैन, कुबेर सर्राटी, सचिन जैन, डा. लुशन सिंह राठौर, निर्माण जायसवाल, सिद्धार्थ दुबे, शिव शर्मा, दीपक शर्मा, आदित्य गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख GPM )

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख : गौरेला पेंड्रा मरवाही The YWN News ) पता: कओशल प्रसाद, ग्राम - सेखवा, पोस्ट-कोटमी कला, सेखवा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495119

You may have missed