नगर विधायक अमर अग्रवाल ने सुकमा IED विस्फोट में घायल थाना प्रभारी से की मुलाकात
दिनांक: 23 जून 2025 | स्थान: बिलासपुर
सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में हाल ही में नक्सलियों द्वारा किए गए IED विस्फोट में घायल हुए थाना प्रभारी श्री सोनल ग्वाला से आज नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने मुलाकात की।
श्री अग्रवाल ने घायल अधिकारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा दे रहे पुलिस अधिकारी और जवान अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगे हैं, यह अद्वितीय और प्रशंसनीय है।
विधायक अमर अग्रवाल ने कहा, “इन वीर जवानों और अधिकारियों का साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। सरकार इनका मनोबल बनाए रखने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रही है।”
उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्री सोनल ग्वाला शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुनः अपने कर्तव्य पथ पर लौटें।
— The YWN News







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली