अरपा-भैंसाझार बैराज से छोड़ा जाएगा पानी: जल संसाधन विभाग ने जारी किया अलर्ट
बिलासपुर, 26 जून 2025: अरपा-भैंसाझार बैराज परियोजना के गेट आज मध्य रात्रि के बाद कभी भी खोले जा सकते हैं। जल संसाधन विभाग ने परियोजना के नीचे अरपा नदी के आसपास रहने वाले सभी लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि अरपा-भैंसाझार बैराज परियोजना के जलग्रहण क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप बैराज में जल भराव लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में बैराज में 60 प्रतिशत से अधिक जल भराव हो चुका है। बैराज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मध्य रात्रि के बाद कभी भी अरपा नदी में पानी छोड़ा जा सकता है।

अतः सभी नागरिकों और कार्य एजेंसियों को सूचित किया जाता है कि बैराज के डाउनस्ट्रीम में नदी किनारे बाढ़ क्षेत्र में स्थापित अपनी चल-अचल संपत्ति को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। बाढ़ क्षेत्र में स्थित खनिज खदान ठेकेदार, औद्योगिक इकाइयां, संस्थान, निवासी आम जनता, ग्रामवासी, नदी में कार्यरत निर्माण एजेंसियां, रेत ठेकेदार, ट्रक, ट्रैक्टर वाहन मालिक आदि सभी को सूचित किया जाता है कि नदी के जल प्रवाह को देखते हुए अपनी परिसंपत्तियों, सामग्री, वाहन और मशीनरी को बाढ़ क्षेत्र से बाहर सुरक्षित कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की क्षति से बचा जा सके।

अकस्मात बाढ़ से होने वाली किसी भी प्रकार की क्षति के लिए जल संसाधन विभाग जिम्मेदार नहीं होगा।
Tags:
अरपा नदी, भैंसाझार बैराज, बिलासपुर, जल संसाधन विभाग, बाढ़ अलर्ट, मानसून, छत्तीसगढ़





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली