The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

CG JOB ALERT : मुख्यमंत्री के निर्देश पर अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू…

Views: 538
Spread the love
Read Time:1 Minute, 49 Second

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

बिलासपुर, 26 जून 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग में 295 विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे।

महानिदेशक नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग ने जानकारी दी कि **आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू होगी और 31 जुलाई 2025 तक चलेगी।** आवेदन में त्रुटि सुधार 10 अगस्त 2025 तक किया जा सकेगा। इच्छुक उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट **cghomeguard.gov.in** के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों का विवरण इस प्रकार है:

  • स्टेशन ऑफिसर: 21 पद
  • वाहन चालक: 14 पद
  • वाहन चालक कम ऑपरेटर: 86 पद
  • फायरमैन: 117 पद
  • स्टोर कीपर: 32 पद
  • मैकेनिक: 2 पद
  • वाचरूम ऑपरेटर: 19 पद
  • वायरलेस ऑपरेटर (संविदा): 4 पद

विस्तृत जानकारी और किसी भी अन्य संशोधन सूचना के लिए उम्मीदवारों को विभागीय वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहने की सलाह दी गई है।

Tags:

, , , , , , ,

 

The YUWA WORLD News

भारत सरकार से पंजीकृत (UDYAM-CG-02-0005003) एक प्रतिष्ठित न्यूज़ वेबसाइट और यूट्यूब चैनल है, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरें आपके सामने लाता है। हमारा उद्देश्य है जनपक्षीय और ईमानदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना।

You may have missed