जशपुर में रिश्तों का कत्ल: बेटे और दामाद ने मिलकर बुज़ुर्ग पिता की हत्या की
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बेटे और दामाद ने मिलकर एक बुज़ुर्ग की डंडे से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। घटना बागबहार थाना क्षेत्र के खाड़ामाचा गांव की है।
मामला 22 जून का है, जब मृतक आनंद सिंह पैंकरा के घर पारिवारिक विवाद हुआ। उनकी बेटी गीता पैंकरा और दामाद रोहित पैंकरा के बीच कहासुनी हो रही थी। बेटी को बीच-बचाव करने आए आनंद सिंह पर रोहित ने डंडे से हमला कर दिया। उसी दौरान मृतक का बेटा सुनील पैंकरा भी गुस्से में आ गया और उसने भी अपने ही पिता के सिर पर डंडे से वार किया।
गंभीर रूप से घायल आनंद सिंह को रायगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने हत्या के आरोप में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। हत्या में प्रयुक्त डंडे को जब्त कर लिया गया है। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
फिलहाल दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
“घरेलू विवाद ने एक बुज़ुर्ग की जान ले ली। आरोपी बेटे और दामाद दोनों को गिरफ़्तार कर लिया गया है।” – बागबहार थाना पुलिस
Tags: जशपुर हत्या, पारिवारिक विवाद, बुज़ुर्ग की हत्या, छत्तीसगढ़ अपराध, BNS 103(1), BNS 3(5), बागबहार थाना, जशपुर न्यूज, छत्तीसगढ़ समाचार






Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर