The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

रायपुर पुलिस का मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ा अभियान, गोगो पेपर-चिलम-गुटखा सहित भारी मात्रा में सामग्री जप्त

Views: 1361
Spread the love
Read Time:3 Minute, 5 Second

 

रायपुर पुलिस का मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ा अभियान, गोगो पेपर-चिलम-गुटखा सहित भारी मात्रा में सामग्री जप्त

रायपुर | 26 जून 2025

रायपुर पुलिस के क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत शहर भर में एक सघन छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में संचालित ठेला-गुमटियों और रोड किनारे दुकानों पर मादक सामग्री की जांच की गई।

छापेमारी के दौरान जप्त सामग्री

  • 2600 नग गोगो पेपर
  • 400 नग रोल पेपर
  • 550 नग चिलम
  • 10 पैकेट प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर
  • 25 नग हुक्का से संबंधित अन्य उपकरण
  • 04 पैकेट प्रतिबंधित सिगरेट
  • 04 नग सिगार
  • 200 पाउच प्रतिबंधित गुटखा

शहरभर में 20 से अधिक टीमों की कार्रवाई

रायपुर क्राइम ब्रांच की 20 से अधिक टीमों ने 200 से अधिक ठेलों और दुकानों की तलाशी ली। कार्यवाही राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, टिकरापारा, सिविल लाइन, माना, गुढ़ियारी, उरला, देवेंद्र नगर, पंडरी, खम्हारडीह, खमतराई, आजाद चौक, सरस्वती नगर जैसे इलाकों में की गई।

गोगो पेपर, चिलम, गुटखा आदि सामग्रियों को मौके पर जब्त कर नष्ट किया गया। 11 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है। प्रतिबंधित हुक्का सामग्रियों की बिक्री पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है।

के.के. ट्रेडर्स पर बड़ी कार्रवाई

शंकर नगर स्थित गोगो पेपर डिस्ट्रीब्यूटर “के.के. ट्रेडर्स” के गोदाम में भी छापा मारकर लगभग 6000 नग गोगो पेपर जब्त किए गए। इसके संचालकों के विरुद्ध भी संबंधित थाने में कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस की अपील

रायपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे की सामग्री जैसे गोगो पेपर, चिलम, हुक्का फ्लेवर, प्रतिबंधित सिगरेट और गुटखा बेचने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

संपर्क नंबर: 94792-16156, 94792-11933 या 1933 (सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी)

रिपोर्ट: The YWN News | स्रोत: रायपुर पुलिस प्रेस-विज्ञप्ति

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed