The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

धरती आबा अभियान: बिनौरी व खोंगसरा शिविरों में सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ

Views: 1488
Spread the love
Read Time:2 Minute, 34 Second

 

धरती आबा अभियान: बिनौरी व खोंगसरा शिविरों में सैकड़ों ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ

बिलासपुर | 26 जून 2025

जनजातीय बहुल क्षेत्रों के समग्र विकास और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में तखतपुर के ग्राम पंचायत बिनौरी और कोटा के ग्राम पंचायत खोंगसरा में शिविर आयोजित हुए, जिनमें ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और योजनाओं का लाभ उठाया।

बिनौरी शिविर की प्रमुख उपलब्धियां

  • शिविर की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती कविता मरावी ने की
  • 24 आयुष्मान कार्ड बनाए गए
  • 02 महतारी वंदन योजना के लाभ वितरित
  • 02 आधार कार्ड तैयार
  • 37 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच (बीपी, शुगर, सिकलिंग)
  • शिविर में सहायक आयुक्त आकांक्षा पटेल एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे

 

खोंगसरा शिविर में चार ग्रामों की भागीदारी

  • तुलुफ, टाटीधार, मोहली व सोनसाय गांवों के ग्रामीण शामिल
  • 25 आयुष्मान कार्ड जारी, 02 आधार बनाए गए
  • 23 आधार अपडेट किए गए
  • 68 लोगों की स्वास्थ्य जांच (बीपी, शुगर, सिकलिंग)
  • जाति, निवास व जॉब कार्ड हेतु 100 आवेदन प्राप्त
  • शिविर की अध्यक्षता उपसरपंच श्रीमती कलेसिया खुसरो ने की

इन शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक सीधे पहुंच रही है। जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की सक्रिय सहभागिता से अभियान को मजबूती मिल रही है। धरती आबा अभियान 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले के 102 जनजातीय ग्रामों में संचालित किया जा रहा है।

रिपोर्ट: The YWN News

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed