रानीझाप एनीकट सूक्ष्म सिंचाई योजना के लिए 4.30 करोड़ रुपये की स्वीकृति, 260 हेक्टेयर क्षेत्र होगा लाभान्वित
रायपुर, 27 जून 2025: छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के विकासखण्ड गौरेला में रानीझाप एनीकट सूक्ष्म सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 4 करोड़ 30 लाख 74 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इस योजना के माध्यम से ड्रिप सिंचाई पद्धति द्वारा क्षेत्र के 130 हेक्टेयर खरीफ और 130 हेक्टेयर रबी क्षेत्र को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी, जिससे किसानों को सीधा लाभ होगा और कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।
सिंचाई योजना के कार्यों के लिए पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति जल संसाधन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन रायपुर द्वारा प्रदान की गई है। कार्यों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता, हसदेव कछार जल संसाधन विभाग, बिलासपुर को सौंपी गई है।
यह योजना क्षेत्रीय कृषि को सशक्त बनाएगी, जल प्रबंधन को बेहतर करेगी और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली