The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: हर घर को मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सब्सिडी के साथ सौर पैनल लगाने का मौका

Views: 613
Spread the love
Read Time:3 Minute, 8 Second

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: हर घर को मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली, सब्सिडी के साथ सौर पैनल लगाने का मौका

रायपुर, 27 जून 2025: भारत सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा मिल रहा है। यह योजना न केवल बिजली बिल के वित्तीय बोझ को कम करने में सहायक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रति माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके लिए 1 किलोवाट प्रणाली पर 30,000 रुपये, 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता की प्रणाली पर 78,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

योजना के लाभ:

  • बिजली बिल में भारी कमी
  • घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर आत्मनिर्भरता
  • सरप्लस बिजली बेचने की सुविधा से आमदनी का अवसर
  • पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा
  • सरकार द्वारा लोन सुविधा और मार्गदर्शन उपलब्ध

सब्सिडी की जानकारी:

योजना के अंतर्गत:

  • 2 किलोवाट तक की सौर प्रणाली पर लागत का 60% सब्सिडी
  • 2 से 3 किलोवाट के बीच की प्रणाली पर अतिरिक्त लागत का 40% सब्सिडी
  • सब्सिडी की अधिकतम सीमा 3 किलोवाट तक लागू

कौन ले सकता है लाभ?

इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्न शर्तें हैं:

  • आवेदक छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो
  • उम्र 18 वर्ष से अधिक हो
  • मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को प्राथमिकता
  • दस्तावेज़: आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली बिल, मूल निवासी प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, शपथ पत्र और आय प्रमाण पत्र

यह योजना लोगों को अपने घरों या जमीन पर सोलर पैनल स्थापित कर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करती है। किसान और आम नागरिक इससे बिजली की बचत कर सकते हैं और अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी अर्जित कर सकते हैं।

पीएम सूर्यघर योजना न केवल घरों को रोशन करने की पहल है, बल्कि यह देश के हर कोने में सौर ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरणीय संतुलन और आर्थिक सशक्तिकरण का संदेश लेकर आई है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed