The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur कोटा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा: बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सज्जन ने दिखाई मानवता

Views: 590
Spread the love
Read Time:2 Minute, 0 Second

कोटा थाना क्षेत्र में सड़क हादसा: बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, सज्जन ने दिखाई मानवता


कोटा (बिलासपुर), 27 जून 2025: कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरतराई से कोटा मार्ग पर स्थित मुखी इंडस्ट्रीज के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

जानकारी के अनुसार मोहन भाटा निवासी बोधन लहरें अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद एक सज्जन व्यक्ति ने मानवीयता का परिचय देते हुए अपनी कार (नंबर CG10 AB 6672) से घायल युवक को तुरंत बिलासपुर अस्पताल</strong पहुंचाया।

स्थानीय नागरिक दुलाल मुखर्जी ने तत्काल कोटा थाना और अतिरिक्त पुलिस बल को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

घायल की पहचान उसके भाई सूरज लहरें (संपर्क: 8770593104) ने बाइक और तस्वीरों के आधार पर की। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

मुख्य बिंदु:

  • तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक दुर्घटना का कारण
  • स्थानीय सज्जन ने समय पर घायल को अस्पताल पहुंचाया
  • पुलिस जांच में जुटी, परिवार को दी गई सूचना

Tags: कोटा हादसा, बिलासपुर समाचार, सड़क दुर्घटना छत्तीसगढ़, कोटा थाना, बाइक एक्सीडेंट, YWN News, मानवता की मिसाल

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed