The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: पत्रकारों के खिलाफ बढ़ती FIR पर प्रेस क्लब का विरोध, SP को सौंपा ज्ञापन

Views: 1539
Spread the love
Read Time:3 Minute, 23 Second

बिलासपुर: पत्रकारों के खिलाफ बढ़ती FIR पर प्रेस क्लब का विरोध, SP को सौंपा ज्ञापन

बिलासपुर, 15 जुलाई 2025: बिलासपुर जिले में पत्रकारों के खिलाफ लगातार हो रही प्राथमिकी (FIR) दर्ज की घटनाओं ने मीडिया जगत में हलचल मचा दी है। बीते एक महीने में आठ से अधिक पत्रकारों के खिलाफ अलग-अलग मामलों में भयादोहन (extortion) जैसे संगीन आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इन घटनाओं ने न केवल पत्रकारों के बीच असंतोष और आक्रोश को जन्म दिया है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निष्पक्ष पत्रकारिता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

पत्रकारों ने जताई गहरी नाराजगी, प्रेस क्लब ने  मोर्चा संभाल

मंगलवार को बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पत्रकार एकजुट होकर एसपी कार्यालय पहुंचे। क्लब की कार्यकारिणी और शहर के वरिष्ठ पत्रकारों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई और एसपी रजनीश सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख मांगे:

  • पत्रकारों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों की पहले निष्पक्ष और विस्तृत जांच हो।
  • पर्याप्त सबूत, तथ्यों और साक्ष्यों के अभाव में कोई भी एफआईआर दर्ज न की जाए।
  • जांच पूरी होने से पहले किसी भी पत्रकार की गिरफ्तारी न हो।

बिना जांच एफआईआर पर जताई चिंता

प्रेस क्लब का कहना है कि हाल ही में जिस तेजी से एफआईआर दर्ज की जा रही है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस की कार्यवाही में निष्पक्षता की बजाय किसी पूर्वग्रह या दबाव में कार्रवाई की जा रही है। पत्रकारों का आरोप है कि कुछ शिकायतकर्ता अपने दोषों और अनियमितताओं को छुपाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं और असुविधाजनक सवाल पूछने वाले पत्रकारों पर प्रताड़ना का हथकंडा अपनाया जा रहा है।

एसपी रजनीश सिंह ने दी सफाई, कहा — ‘बिना जांच गिरफ्तारी नहीं होगी

उन्होंने प्रेस क्लब की मांग पर पदाधिकारियो को आश्वस्त किया है कि किसी भी पत्रकार की गिरफ्तारी मामले की पूरी तरह जांच हुए बिना नहीं होगी। किसी भी पत्रकार को बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरी सावधानी और गंभीरता के साथ मामलों की जांच पूरी करने का निर्देश संबंधित थानों को दिया गया है। अगर पत्रकार गलत नहीं हैं तो उन्हें भयभीत होने की जरूरत नहीं है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed