The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur Traffic Police को चुनौती देते शातिर : ई चालान से बचने थाने में खड़ी एक्टिवा पर नंबर छुपाने का शातिर तरीका, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान.. मिलेगी सिर्फ चेतावनी या होगी सख्त कार्रवाई ?

Views: 1574
Spread the love
Read Time:2 Minute, 20 Second

 

थाने में खड़ी एक्टिवा पर नंबर छुपाने का शातिर तरीका, काले टेप से ढका नंबर प्लेट

बिलासपुर। जहां एक ओर बिलासपुर पुलिस आम जनता, सामाजिक संगठनों और पत्रकारों के सहयोग से यातायात नियमों को लेकर जागरूकता फैला रही है, वहीं कुछ वाहन चालक कानून को चकमा देने के नए-नए तरीके अपनाते नजर आ रहे हैं।

शहर के सिविल लाइन थाना परिसर में एक ऐसी ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां Honda Activa (CG 10 BM 5343) के आगे और पीछे दोनों नंबर प्लेट पर जानबूझकर काले रंग का टेप चिपकाया गया था। इसका उद्देश्य साफ था—नंबर छुप जाए और ई-चालान न हो पाए।

जब पत्रकारों की नजर इस वाहन पर पड़ी, तो मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। उन्होंने जैसे ही टेप हटाया, नंबर प्लेट स्पष्ट दिखाई दिया और उसकी तस्वीरें भी ली गईं।

यह मामला बताता है कि कुछ लोग नियमों का पालन करने के बजाय नियमों से बचने के लिए तकनीक का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। यह न केवल गैरकानूनी है, बल्कि समाज में गलत संदेश भी देता है।

 

अब देखने वाली बात यह होगी कि बिलासपुर यातायात पुलिस ऐसे शातिर चालकों पर किस तरह की कार्रवाई करती है। क्या यह केवल चेतावनी तक सीमित रहेगा, या इस पर सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे?

The YWN News  : यातायात नियमों से बचने के लिए इस तरह के हथकंडे खतरनाक और गैरकानूनी हैं। बेहतर होगा कि नियमों का पालन किया जाए, ताकि न केवल चालान से बचा जा सके, बल्कि सड़क पर सभी की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो।

 

 

 

 

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed