अफ्रीका के मालाबों इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘स्क्रीन’ का चयन
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक और गर्व का क्षण है। निर्माता एवं निर्देशक अखिलेश पांडे की फिल्म ‘स्क्रीन’ का चयन अफ्रीका के प्रतिष्ठित मालाबों इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुआ है।
इससे पहले इस फिल्म ने तमिलनाडु के रोहिप इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट इंडियन फीचर फिल्म का खिताब जीता था, और जलगांव इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया था। इसके अलावा यह फिल्म कॉलिवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल एवं अहमदाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में नॉमिनेशन भी हासिल कर चुकी है।

फिल्म के निर्देशक अखिलेश पांडे ने बताया कि “यह फिल्म आज की वैश्विक समस्या पर आधारित है और हर घर की कहानी को दर्शाती है। जो भी इसे देखेगा, उसे यह अपने जीवन से जुड़ी प्रतीत होगी।”
गौरतलब है कि अखिलेश पांडे की पूर्व फिल्म ‘किरण’ ने 67 इंटरनेशनल अवॉर्ड जीतकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था और वर्तमान में वह फिल्म राष्ट्रीय अवॉर्ड की दौड़ में भी है।
फिल्म ‘स्क्रीन’ के सह-निर्देशक सावन वर्मा हैं।
इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएँ निभाई हैं: अखिलेश पांडे, रेखा पटेल, आरती पांडे, विवेक दुबे, सुनीता शर्मा, दिनेश पांडे, मनीष भटेजा, मनमोहन, उमेश सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह चंदेल, शशि भूषण सोनी, हरीश यादव, निखिल शुक्ला, करण सिंह, अमृतेश मिश्रा, राशिद बक्स, नरेंद्र शर्मा, विनोद, गिरधर आदित्य, नेहा तिवारी, काश्वी पांडे, आयुष्मान तिवारी, अनन्या जयसवाल और हिमांशु ने।
अखिलेश पांडे ने अपनी इस सफलता का श्रेय पूरी टीम को दिया है।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली