The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Chhattisgarh में मुन्नाभाई स्टाइल में चीटिंग : युवती कैमरे और वॉकी-टॉकी से कर रही थी चीटिंग

Views: 2636
Spread the love
Read Time:2 Minute, 8 Second

The YWN News

बिलासपुर में परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा, युवती कैमरे और वॉकी-टॉकी से कर रही थी चीटिंग

13 जुलाई 2025

बिलासपुर जिले में परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़ा करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। सरकंडा क्षेत्र के शिवदुलारे स्वामी आत्मानंद स्कूल, जो मुक्तिधाम के सामने स्थित है, वहाँ आज PWD परीक्षा आयोजित की गई थी।

इस परीक्षा में एक युवती को मुन्नाभाई स्टाइल में चीटिंग करते हुए पकड़ा गया है। यह कार्रवाई स्थानीय युवकों द्वारा की गई जो NSUI संगठन से जुड़े हुए हैं।

स्थानीय युवकों ने न केवल परीक्षा में बैठे परीक्षार्थी को पकड़ा, बल्कि उसकी बाहर बैठी साथी को भी पकड़ लिया, जो ऑटो में बैठकर वॉकी-टॉकी और वीडियो कॉल के जरिए सवालों के जवाब बता रही थी।

परीक्षा हॉल में बैठी युवती के पास से एक छिपा हुआ कैमरा भी बरामद हुआ है, जिससे वो बाहर बैठी अपनी साथी को वीडियो कॉल के जरिए प्रश्न भेज रही थी और उत्तर ले रही थी।

NSUI कार्यकर्ताओं द्वारा स्कूल प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों को इस फर्जीवाड़े की सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए अब यह मामला प्रशासन और परीक्षा नियामक संस्था की जांच के दायरे में आ गया है।

स्थानीय लोगों और छात्रों ने इस घटना पर नाराजगी जताई है और पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है।

© 2025 The YWN News | सभी अधिकार सुरक्षित

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed