स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में छत्तीसगढ़ के 7 शहरों को मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
17 जुलाई को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित
बिलासपुर, 13 जुलाई 2025: स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। आगामी 17 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार समारोह में प्रदेश के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता के उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु इन पुरस्कारों को प्रदान करेंगी।
इस समारोह में केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल तथा राज्य मंत्री श्री तोखन साहू भी उपस्थित रहेंगे।
इन नगरीय निकायों को मिलेगा पुरस्कार
- बिलासपुर नगर निगम – तीन लाख से दस लाख की आबादी श्रेणी (Big Cities) में प्रेसीडेंट्स अवार्ड
- कुम्हारी नगर पालिका – 20 हजार से 50 हजार जनसंख्या (Small Cities) की श्रेणी में
- बिल्हा नगर पंचायत – 20 हजार से कम जनसंख्या (Very Small Cities) की श्रेणी में
- रायपुर नगर निगम – मिनिस्टरियल अवार्ड
सुपर स्वच्छता लीग (SSL) में भी छत्तीसगढ़ के तीन शहर
स्वच्छता में निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शहरों के लिए इस बार “सुपर स्वच्छता लीग (SSL)” की शुरुआत की गई है। इस विशेष श्रेणी में छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित नगरीय निकायों को शामिल किया गया है:
- अंबिकापुर नगर निगम – 50 हजार से 3 लाख जनसंख्या श्रेणी में
- पाटन नगर पंचायत – 20 हजार से कम जनसंख्या श्रेणी में
- बिश्रामपुर नगर पंचायत – 20 हजार से कम जनसंख्या श्रेणी में
मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में पुरस्कार प्राप्त करने वाले सातों नगरीय निकायों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नगरीय प्रशासन और स्थानीय निकायों के निरंतर प्रयासों का यह परिणाम है कि छत्तीसगढ़ स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी बनता जा रहा है। आने वाले वर्षों में और भी नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलेगी।
Tags:
Swachh Survekshan 2024,
Chhattisgarh News,
Bilaspur Nagar Nigam,
Ambikapur,
SSL Award,
President Award,
Urban Sanitation,
Raipur Nagar Nigam,
Swachhta Abhiyan,
Vishnu Dev Sai,
Arun Sao






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली