स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, NSUI ने सौंपी शिकायत — 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो होगा घेराव
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार, लापरवाही और अनियमितताओं को लेकर NSUI ने मोर्चा खोल दिया है। NSUI के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने विभागीय अधिकारियों को छह बिंदुओं पर आधारित लिखित शिकायत सौंपी है, जिसमें दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं बिलासपुर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को दी गई है। रंजेश सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर जांच कर कार्रवाई नहीं की गई, तो NSUI कार्यकर्ता मिलकर कार्यालय का घेराव करेंगे।
यह हैं प्रमुख आरोप:
- अनुकंपा नियुक्ति में अपात्र लोगों को नौकरी देना।
- हिंदी टाइपिंग परीक्षा में असफल कर्मचारियों को पदोन्नति देना।
- वरिष्ठता सूची में हेराफेरी कर कनिष्ठों को प्रमोशन देना।
- मनमानी पदस्थापना – न्यायालय के आदेशों के विरुद्ध कर्मचारियों को मनचाही जगहों पर भेजना।
- MLT भर्ती में न्यायालय के “विचार हेतु” आदेश को “नियुक्ति हेतु” बताकर नियुक्तियां करना।
- RTI सूचना में झूठी व भ्रामक जानकारी देना, RTI पोर्टल आज तक नहीं शुरू।
रंजेश सिंह ने कहा कि उनके पास सभी आरोपों के दस्तावेजी साक्ष्य मौजूद हैं, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर जांच एजेंसियों को सौंपा जाएगा। यदि विभाग द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो NSUI चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
इस अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं में पुष्पराज साहू, करण यादव, प्रदीप सिंह, सुमित ठाकुर, मीत सोनवानी, वेद राजपूत, सुदामा साहू, अंकुश और सूर्यांश तिवारी भी मौजूद थे।
— The YWN News | Bilaspur








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली