The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बदमाशों पर बिलासपुर पुलिस का ‘प्रहार’ — औद्योगिक क्षेत्र में देर रात चला विशेष रेड अभियान

Views: 1360
Spread the love
Read Time:2 Minute, 56 Second

बिलासपुर पुलिस का देर रात ‘प्रहार’ – सिरगिट्टी क्षेत्र में 12 बदमाशों पर कार्रवाई, हथियार और शराब जब्त

बिलासपुर। औद्योगिक थाना क्षेत्र सिरगिट्टी में मंगलवार देर रात पुलिस ने एक विशेष रेड अभियान चलाकर सक्रिय बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। यह अभियान उन व्यक्तियों को निशाना बनाकर किया गया जो पूर्व में गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं और अब भी सक्रिय हैं।

पुलिस ने गणेश नगर, चुचुहियापारा और नयापारा जैसे संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर एक साथ दबिश दी। कुल 12 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें से कुछ के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट लंबित थे, कुछ संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए, वहीं कुछ के पास से घातक हथियार और अवैध शराब बरामद हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कुछ बदमाश दबिश की भनक लगते ही मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान कर ली गई है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

गिरफ्तार किए गए युवकों की सूची:

क्रमनामपताकार्रवाई
1रोशन मांडवी पिता अनिल मांडवी (22)महिमा नगर तिरुपतिनिगरानी बदमाश
2जावेद खान पिता शहजाद खान (24)यदुनंदन नगर तिफरागिरफ्तारी वारंट
3रोशन मांडवी (24)आदर्श नगर, पानी टंकीगिरफ्तारी वारंट
4हपन दीप पिता राजू दीप (23)पसरदार मोहल्लागिरफ्तारी वारंट
5जवाहर गोड़ पिता जेठू गोड़शिव विहार कॉलोनीअवैध शराब विक्रय
6अभिषेक कश्यप पिता पन्नालाल (24)तिफरा बाजार चौकगिरफ्तारी वारंट
7मनीष कांति पिता भारत कांति (21)गणेश नगरArms Act
8अभिषेक कुर्रे पिता स्व. सुशील (21)गणेश नगरArms Act
9पवन साहू पिता बोधराम साहू (30)नया पारास्थाई वारंट
10अजीत कुशवाहा पिता जगन्नाथ (25)सीहोर, जबलपुरसंदेहास्पद स्थिति
11निखिल कुशवाह पिता बलराम (18)कटनी, सनोईसंदेहास्पद स्थिति
12बलदाऊ साहू पिता मोहन साव (40)शिवविहार

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed