बरेला बिजली ऑफिस का कांग्रेसियों ने किया घेराव, ईडी के विरोध में पुतला दहन
मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के तत्वावधान में ब्लॉक मुख्यालय जरहागांव से रैली निकालकर बरेला स्थित बिजली ऑफिस का घेराव किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र साहू के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान बिजली दरों में हो रही बेतहाशा वृद्धि और जर्जर सड़कों को लेकर आम जनता की समस्याएं प्रमुख रूप से उठाई गईं। ज्ञापन के अनुसार, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 10 से 20 पैसे, गैर-घरेलू के लिए 25 पैसे और किसानों के लिए 50 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली महंगी कर दी गई है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
कांग्रेसी नेताओं ने बरेला बिजली कार्यालय से मनियारी पुल तक की जर्जर सड़क, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक नियुक्ति, बरेला बायपास और कुकुसदा मार्ग की मरम्मत, नगर पंचायत बरेला में गड़बड़ियां, जरहागांव के तालाब में जलकुंभी, केवटाडीह मार्ग की मरम्मत, अघोषित बिजली कटौती और सड़कों पर मवेशियों से हो रही दुर्घटनाओं जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए।
ईडी की कार्रवाई के विरोध में पुतला दहन
ईडी द्वारा की गई हालिया कार्रवाई के विरोध में युवा कांग्रेस ने बरेला बिजली ऑफिस के सामने पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा तमनार के जंगल को बचाने के लिए की गई मुहिम का प्रतिशोध लिया जा रहा है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छेदइया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र को जन्मदिन के दिन हिरासत में लेना दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर पूरे छत्तीसगढ़ में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया जा रहा है।
प्रमुख उपस्थित नेता
इस अवसर पर प्रमुख रूप से घनश्याम वर्मा, थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, राम चंद्र साहू, चुरावन मंगेशकर, दिलीप बंजारा, मदन लाल पटेल, रामनाथ धुरी, कन्हैया लाल धुरी, विनोद आहिरे, उमेश चंद कुर्रे, अभिलाष सिंह, राजेश छैदईया, उर्मिला यादव, बिंदु यादव, अनीता विश्वकर्मा, योगेश्वर सिंह, जलेश यादव, सुरेंद्र साहू, राजेश सोनी, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट — The YWN News








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली