The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

वृक्षारोपण को बढ़ावा देने लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल व लक्ष्य की नई पहल

Views: 1121
Spread the love
Read Time:2 Minute, 25 Second

वृक्षारोपण को बढ़ावा देने लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल व लक्ष्य की नई पहल

बिलासपुर, 18 जुलाई 2025: पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को समर्पित एक नई पहल के तहत लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल और लायंस क्लब बिलासपुर लक्ष्य ने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में हर्बल लाइफ के तत्वावधान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नागरिकों को सम्मानित किया गया।

यह कार्यक्रम शहर के प्रतिष्ठित मौसा जी होटल में संपन्न हुआ, जिसमें स्वास्थ्य जागरूकता में भाग लेने वाले प्रारंभिक तीन प्रतिभागियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करना और “एक व्यक्ति, एक पौधा” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना था।

इस अवसर पर कैपिटल क्लब के अध्यक्ष MJF लायन डॉ. लव श्रीवास्तव ने उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए कहा, “वृक्षारोपण एक यज्ञ है और इसमें आप सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। एक पौधा आज लगाने से वह कल एक विशाल वृक्ष बनेगा और मानवता को शुद्ध वायु एवं हरियाली प्रदान करेगा।”

इस अवसर पर लायन नरेंद्र साहू, लायन ममता साहू सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। आयोजन में आए सभी आगंतुकों को भी पौधे वितरित किए गए ताकि वे पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

लायंस क्लब की यह पहल न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने की प्रेरणा भी है।

#वृक्षारोपण_अभियान #लायंस_क्लब_बिलासपुर #पर्यावरण_संरक्षण

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed