The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर पुलिस का प्रहार: 284 किलो गांजा जब्त, 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Views: 1703
Spread the love
Read Time:3 Minute, 58 Second

 

बिलासपुर पुलिस का प्रहार: तोरवा से 284 किलो गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर, 19 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 284 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को धर दबोचा है। यह कार्रवाई तोरवा थाना और एसीसीयू (सायबर सेल) की संयुक्त टीम द्वारा की गई। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  • गजेंद्र गोस्वामी उर्फ बिट्टू, उम्र 26 वर्ष, निवासी – देवधरा, थाना कोतवाली, जिला मंडला (म.प्र.)
  • नयन कुमार, उम्र 25 वर्ष, निवासी – ग्राम मेहता, घनसौर, जिला सिवनी (म.प्र.)

जप्त सामग्री

  • 284 पैकेट अवैध गांजा (284 किलो ग्राम), ब्राउन टेप से पैक
  • मारुति अर्टिगा कार – CG 04 OC 4577
  • एंड्रॉइड मोबाइल फोन – 2 नग
  • आईफोन – 1 नग
  • कुल अनुमानित कीमत: ₹35,00,000

घटना का विवरण

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के लिए ACCU और थाना तोरवा की टीम ने संयुक्त रणनीति बनाई।

18 जुलाई 2025 को मुखबिर की सूचना पर टीम ने जगमल चौक, तोरवा में सफेद रंग की अर्टिगा कार को रोका। वाहन चालक भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में वाहन से 284 पैकेट गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा को उड़ीसा से लाना स्वीकार किया है।

आरोपियों के खिलाफ थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 309/25, धारा 20(बी)(2)(सी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एंड-टु-एंड इन्वेस्टिगेशन के साथ फाइनेंशियल जांच की जाएगी और पूरे नेटवर्क पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सम्मानित पुलिस अधिकारी एवं स्टाफ

इस सराहनीय कार्रवाई में जिन अधिकारियों एवं जवानों की भूमिका उल्लेखनीय रही:

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर –  राजेन्द्र जायसवाल
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण –  अनुज कुमार
  • सीएसपी सिविल लाइन –  निमितेश सिंह
  • निरीक्षक अजरउद्दीन (प्रभारी, ACCU)
  • उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा
  • अन्य स्टाफ: सउनि भरत राठौर, प्रआर राहुल सिंह, आतिश पारिक, उमाशंकर राठौर, सिद्धार्थ पाण्डेय, विकास राम, प्रशांत सिंह, प्रेम सूर्यवंशी, अविनाश कश्यप, महादेव कुजुर, रवि यादव, अजय शर्मा, रंजीत खरे, समर बहादुर सिंह, सरफराज खान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को सराहना एवं पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

– रिपोर्ट: The YWN News

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed