Views: 1085
Read Time:2 Minute, 29 Second
कुदुदण्ड–तालापारा में बिलासपुर पुलिस का प्रहार: हथियार-शराब बरामद, 11 बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई
बिलासपुर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत विशेष रूप से कुदुदण्ड को केंद्र में रखते हुए मंगलवार रात बिलासपुर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध एक बड़ा अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोपनीय रणनीति के तहत की गई इस कार्रवाई में कुल 11 बदमाशों को पकड़ा गया।
अवैध हथियार और शराब की जब्ती
- आरोपी: विक्की पात्रे, निवासी कुदुदण्ड – तलवारनुमा धारदार हथियार के साथ पकड़ा गया।
- आरोपी: रितेश ध्रुव, निवासी धुरीपारा – 30 पाव देशी प्लेन शराब (5.4 लीटर) के साथ गिरफ्तार।
शांति भंग की आशंका पर 9 युवकों की गिरफ्तारी
लगातार शिकायतों और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस ने 9 अन्य युवकों को BNSS की धारा 170 के तहत हिरासत में लिया। इन पर पूर्व में भी मारपीट और गुटबाजी जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं।
गिरफ्तार युवकों की सूची:
- कल्लू उर्फ धर्मेन्द्र पटेल – मंगला
- अभिषेक यादव उर्फ हिमांशु – मिलन चौक, कुदुदण्ड
- रोहित सैनी – मिलन चौक, कुदुदण्ड
- मुकेश यादव – आजाद चौक, कुदुदण्ड
- कुनाल उइके – 27 खोली, विकास नगर, कुदुदण्ड
- अंशुमन राव – पानी टंकी के पास, कुदुदण्ड
- अभिषेक एन्थोनी – सर्किट हाउस के पास, कुदुदण्ड
- धनराज पात्रे – आजाद चौक, कुदुदण्ड
- पोषण टोंडर – मिनीमाता नगर, तालापारा
पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
– रिपोर्ट: The YWN News








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली