The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधे रोपित और वितरित

Views: 897
Spread the love
Read Time:1 Minute, 51 Second

लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा ‘एक पौधा माँ के नाम’ अभियान के तहत 500 पौधे रोपित और वितरित

बिलासपुर, 20 जुलाई 2025: लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल एवं लायंस क्लब बिलासपुर लक्ष्य के संयुक्त तत्वाधान में आज “एक पौधा माँ के नाम” थीम के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति, रोटरी क्वीन एवं डिवाइन ह्यूमैनिटी जैसी सामाजिक संस्थाओं ने भी सहयोग प्रदान किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत रानीसती मंदिर परिसर, शांति नगर, नेहरू नहर सहित आसपास के क्षेत्रों में 500 से अधिक पौधे लगाए एवं वितरित किए गए।

इच्छुक नागरिकों को भी पौधों का वितरण किया गया, जिससे आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में MJF लायन डॉ. लव श्रीवास्तव (अध्यक्ष), लायन संतोष आचारी (कोषाध्यक्ष) एवं MJF लायन डॉ. के. के. श्रीवास्तव (संरक्षक) शामिल रहे। सभी ने स्वयं पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर लायन अशोक आदिले सहित कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन हेतु सभी संस्थाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed