The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रजक युवा गाडगे सम्मेलन में किया प्रतिभाओं का सम्मान, समाज के विकास को बताया सरकार की प्राथमिकता

Views: 1410
Spread the love
Read Time:3 Minute, 51 Second

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रजक युवा गाडगे सम्मेलन में किया प्रतिभाओं का सम्मान, समाज के विकास को बताया सरकार की प्राथमिकता

बिलासपुर, 20 जुलाई 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय रजक युवा गाडगे सम्मेलन में शामिल होकर संत गाडगे बाबा की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने रजक समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, प्रबुद्धजनों एवं समाजसेवियों को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक ने की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में विधायक श्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक सिंह शामिल रहे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि रजक समाज का सेवा भाव और सामाजिक समरसता अनुकरणीय है। छत्तीसगढ़ के हर गांव में इस समाज की उपस्थिति है और उनकी सहभागिता के बिना सनातनी परंपराएं पूर्ण नहीं होतीं। रजक समाज के पुश्तैनी व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने रजककार विकास बोर्ड का गठन किया है, जो किफायती दर पर लोन की सुविधा उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी गारंटी</strong के तहत सभी वादों को पूरा कर रही है। जैसे – 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी, 70 लाख महिलाओं को 1000 रुपये महीना (महतारी वंदन योजना), 5500 रुपये में तेंदूपत्ता खरीदी, रामलला तीर्थ यात्रा योजना, और ऑनलाइन प्रक्रिया से भ्रष्टाचार पर लगाम

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य</strong बनाने के लिए छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। उन्होंने नई उद्योग नीति की जानकारी दी, जिसके अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला और दिव्यांग वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। छह-आठ महीनों में 6.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में डेढ़ साल के भीतर 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है और जल्द ही 5000 शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हम अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। शिक्षा से ही रोजगार के द्वार खुलते हैं और सामाजिक उन्नति संभव है।”

कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध लोकगायिका श्रीमती रजनी रजक द्वारा किया गया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed