The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

GPM NEWS : सकोला कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र कैबिनेट का गठन, लता केवरत बनीं शाला नायिका

Views: 898
Spread the love
Read Time:2 Minute, 21 Second

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला में हुआ छात्र कैबिनेट का गठन

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के उत्कृष्ट शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला में छात्र कैबिनेट का गठन प्रजातांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। छात्रों ने अपने प्रतिनिधियों का मतदान के माध्यम से चुनाव किया।

इस छात्र कैबिनेट में शाला नायिका के पद पर कुमारी लता केवरत (12वीं विज्ञान), उपशाला नायक के रूप में कुमारी चंचल प्रजापति, अनुशासन सचिव के रूप में कुमारी अनीता मार्को, स्वच्छता सचिव के रूप में कुमारी लक्ष्मी प्रजापति, क्रीड़ा सचिव के रूप में कुमारी रिया सांवले, सांस्कृतिक सचिव के रूप में कुमारी हिरमंतला पेंद्रो एवं बागवानी सचिव के रूप में कुमारी उर्वशी सलाम को चुना गया।

छात्राओं को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया और प्राचार्य श्री के. बी. दीक्षित एवं छात्र संघ प्रभारी श्रीमती रीता सोलंकी की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कराया गया। सभी छात्राओं को पद अनुसार नियमों और अनुशासन का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

इस चुनाव प्रक्रिया में लगभग 50 छात्राओं ने भाग लिया। चुनाव संचालन में रीता सिंह सोलंकी, श्रीमती अंजना खलखो, श्रीमती राखी राय, श्रीमती प्रियंका जायसवाल, श्रीमती खुशबू बंजारे, सेतु पाटले, गोवर्धन यादव एवं रूपेश गुप्ता का सहयोग रहा।

विद्यालय स्टाफ एवं प्राचार्य ने सभी निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख GPM )

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख : गौरेला पेंड्रा मरवाही The YWN News ) पता: कओशल प्रसाद, ग्राम - सेखवा, पोस्ट-कोटमी कला, सेखवा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495119

You may have missed