The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में उस्लापुर मेन रोड पर हुआ वृक्षारोपण, विधायक धरमजीत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि रहे शामिल

Views: 965
Spread the love
Read Time:1 Minute, 49 Second

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उस्लापुर मेन रोड किनारे हुआ वृक्षारोपण, विधायक धरमजीत सिंह सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

स्थान: उस्लापुर, बिलासपुर | तारीख: 22 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आज बिलासपुर के उस्लापुर मेन रोड किनारे बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत सैकड़ों की संख्या में पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही जोन कमिश्नर,  राजेश टंडन, जनप्रतिनिधि रामचंद्र यादव, छेदीलाल रात्री एवं पार्षदगणों में वार्ड क्रमांक 03 से पार्षद किरण राजेंद्र टंडन, वार्ड क्रमांक 02 से दिलीप कोरी एवं वार्ड क्रमांक 04 से कुसुम महाबली कोशले उपस्थित रहे।

इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृस्नेह को सम्मान देना भी है। आयोजन में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया। स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रिपोर्ट: The YWN News

https://youtube.com/shorts/ieAbjl_Wge8?si=seGx1ZxIxccvBob_

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed