The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

थाना पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ताश-पत्तों के साथ 5 जुआरी गिरफ्तार, 4 फरार, नकद व मोटरसाइकिल जब्त

Views: 650
Spread the love
Read Time:3 Minute, 10 Second

थाना पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ताश-पत्तों के साथ 5 जुआरी गिरफ्तार, 4 फरार, नकद व मोटरसाइकिल जब्त

बिलासपुर, 24 जुलाई 2025: थाना पचपेड़ी (जिला बिलासपुर) पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके से 52 पत्ती ताश, ₹16,100 नगद और 6 मोटरसाइकिल (अनुमानित कीमत ₹3 लाख) भी जब्त की गई है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा (CPS) एवं SDOP मस्तूरी  लालचंद मोहले (CPS) के मार्गदर्शन में की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

  • तीज राम सांडे (उम्र 51) – निवासी ठाकुर देवा, चौकी मल्हार
  • गुलशन बघेल (उम्र 27) – निवासी सरगांव, थाना मस्तूरी
  • जगबंधु पटेल (उम्र 48) – निवासी केवटाडीह, थाना पचपेड़ी
  • उत्तम सिंह ठाकुर (उम्र 58) – निवासी नेवारी, चौकी मल्हार
  • अजय थवाईत (उम्र 48) – निवासी जोधरा, थाना पचपेड़ी

इसके अलावा 4 आरोपी मौके से फरार हो गए, जिन्हें भी प्रकरण में नामजद किया गया है। कुल 9 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना का विवरण:

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि विद्याडीह टांगर में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से रुपयों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पाकर थाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रेड की गई।

रेड के दौरान मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया और जुआ सामग्री समेत नगद व मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।

जप्ती विवरण:

  • 52 पत्ती ताश
  • ₹16,100 नकद
  • 6 नग मोटरसाइकिल (कुल अनुमानित कीमत ₹3 लाख)

कार्रवाई में शामिल टीम:

थाना प्रभारी पचपेड़ी श्रवण कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक किशोर वानी, हरेंद्र खुटे तथा आरक्षक गजपाल जांगड़े, प्रशांत महिलांगे, अरुण लहरे, ज्ञान भारद्वाज, रघुनाथ रेडी, नरसिंह राज, लक्ष्मण देवांगन, अजीत कांत का सराहनीय योगदान रहा।

फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

रिपोर्ट: The YWN News | Bilaspur Bureau

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed