The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर में 300 शिक्षकों को दी गई यातायात की विशेष शिक्षा, बनाए गए ‘यातायात मित्र’

Views: 661
Spread the love
Read Time:3 Minute, 31 Second

बिलासपुर में 300 शिक्षकों को दी गई यातायात की विशेष शिक्षा, बनाए गए ‘यातायात मित्र’

बिलासपुर, 24 जुलाई 2025: यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा “उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान (PGBT कॉलेज), लिंक रोड” में आयोजित एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र में 300 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उन्हें ‘यातायात मित्र’ नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में किया गया। इसका उद्देश्य शिक्षकों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना था।

प्रशिक्षण सत्र की प्रमुख बातें:

  • यातायात नियमों, चालान प्रक्रिया, विभागीय इकाइयों और तकनीकी संसाधनों की दी गई जानकारी
  • शिक्षकों को यातायात के प्रति जागरूक कर स्कूलों में ट्रैफिक पाठशाला चलाने हेतु प्रशिक्षित किया गया
  • तीन अलग-अलग संभागों से शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया भाग
  • सभी शिक्षकों ने ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु शपथ ली

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों द्वारा माँ सरस्वती वंदना और आरती के साथ अतिथियों के स्वागत से हुई। अतिथियों में प्रमुख रूप से एएसपी रामगोपाल करियारे, से.नि. उपनिरीक्षक उमाशंकर पांडेय, संस्थान की प्राचार्य मीता मुखर्जी, लाइंस क्लब स्माइल की अध्यक्ष रीता राजगीर, जीवधरणी फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास वर्मा और आर्यन फिल्म्स के डायरेक्टर रामानंद तिवारी शामिल रहे।

प्रशिक्षण में शामिल मुख्य जानकारियाँ:

  • पॉइंट ड्यूटी बीट प्रणाली
  • हाईवे पेट्रोलिंग, इंटरसेप्टर, स्पीडोमीटर, रडार गन
  • ब्रीथ एनालाइजर, आईटीएमएस, एएनपीआर कैमरा, क्यूआरटी टीम
  • चालान की प्रक्रिया और इंटर-डिपार्टमेंटल एकीकृत प्रणाली

कार्यक्रम का संचालन पवन पांडेय द्वारा किया गया जबकि डा. अजीता मिश्रा ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य, सहायक प्राध्यापकगण और 300 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में से.नि. उपनिरीक्षक उमाशंकर पांडेय ने उपस्थित सभी शिक्षकों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई।

रिपोर्ट: The YWN News | Bilaspur Bureau

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed