The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

महमंद ग्राम पंचायत में हरेली महोत्सव का भव्य आयोजन, 400 बुजुर्गों का सम्मान, 500+ युवाओं ने ली गेड़ी दौड़ में भागीदारी

Views: 677
Spread the love
Read Time:2 Minute, 52 Second

महमंद ग्राम पंचायत में हरेली महोत्सव का भव्य आयोजन

मस्तूरी विधानसभा, बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के पहले त्यौहार हरेली के अवसर पर ग्राम पंचायत महमंद में भव्य हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस उत्सव में ग्रामीणों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं बच्चों ने भी पूरे जोश और उल्लास के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी (पूर्व कैबिनेट मंत्री), एवं भाजपा नेता चंद्रप्रकाश सूर्या शामिल हुए। पूरे दिन गांव में हरेली पर्व का सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता, नारियल फेंक प्रतियोगिता समेत पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें 500 से अधिक बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। विजेताओं को क्रमश: ₹500, ₹1000 एवं ₹1500 की नकद राशि, साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

400 से ज्यादा बुजुर्गों को भी इस अवसर पर साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया, जिससे आयोजन को एक सामाजिक आयाम भी प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित गणमान्यजन:

  • डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व कैबिनेट मंत्री
  • अरुना चंद्रप्रकाश सूर्या, जिला पंचायत सभापति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
  • सरपंच पूजा विक्की निर्मलकर
  • मंडल अध्यक्ष बी.पी. सिंह, रवि बरगाह
  • रेलवे मंडल अध्यक्ष मुकेश राव
  • राकेश सूर्यवंशी, अमित रजक, कुलदीप रजक
  • शैलेंद्र तिवारी, माधव साहू
  • वार्ड पंच: शत्रुघ्न कश्यप, रामा टंडन
  • संजय सूर्यवंशी, गंगे निर्मलकर, सीना यादव
  • पूर्व सरपंच धरमलाल सूर्यवंशी, ललन सूर्यवंशी
  • हर्ष केडिया, शिवम, किशन रजक

गांववासियों एवं युवाओं में हरेली पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस महोत्सव ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को एक मंच पर लाकर प्रदर्शित किया।

रिपोर्ट: The YWN News | www.theywn.in

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed